हल्द्वानी: कोरोना के डर से टल गया उत्तराखंड खेल महाकुंभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में खेल महाकुंभ आयोजित कराने की योजना टाल दी गई है। कोरोना के चलते ऐसा किया गया है। अब इन खेलों को बाद में कराए जाने का अनुमान है। कोविड के दौर में राज्य सरकार ने खेल महाकुंभ करने की योजना बनाई। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में खेल महाकुंभ आयोजित कराने की योजना टाल दी गई है। कोरोना के चलते ऐसा किया गया है। अब इन खेलों को बाद में कराए जाने का अनुमान है।
कोविड के दौर में राज्य सरकार ने खेल महाकुंभ करने की योजना बनाई। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाना तय किया गया। प्रतियोगिता में इस बार अंडर 12 कैटेगरी को नहीं रखा गया था लेकिन अंडर 14 कैटेगरी को शामिल किया गया था। खेल महाकुंभ के आयोजन पर शुरू से ही सवाल उठने लगे थे।
इसकी सबसे बड़ी वजह से अंडर 14 और अंडर 18 कैटेगरी को लेकर थी क्योंकि अभी 18 साल से कम आयु के लोगों का कोरोना टीका नहीं आया है। इसलिए बड़े पैमाने पर इस आयुवर्ग को लेकर खेल प्रतियोगिता का आयोजना किया जाना खतरे से खाली नहीं होता। फिलहाल तो युवा कल्याण विभाग ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ का जिम्मा सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को सौंप दिया है। आगे होने वाली बैठक में यह तय किया जाएगा कि खेल महाकुंभ में किस उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही महाकुंभ के आगाज की तिथि भी तय की जाएगी।
कोविड टीकाकरण होगा जरूरी
हल्द्वानी। विभागीय अधिकारियों की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं कि प्रतियोगिता में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जिनको कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। ऐसा करने पर अंडर 18 की कैटेगरी के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा।
हमारा प्रयास 20 सितंबर से खेल महाकुंभ शुरू कराने का था, लेकिन बरसात और कोरोना के चलते इसमें देरी हो रही है। सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक कर जिला स्तर पर कौनसी प्रतियोगिताएं होंगी इस पर चर्चा के बाद ही खेल महाकुंभ के आयोजन की तिथि तय होगी।-गिरधारी सिंह रावत, निदेशक, युवा कल्याण विभाग
