रायबरेलीः ब्लॉक प्रमुख पर हमले में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में बीते 7 सितंबर को भाजपा ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी पर हुए हमले में पुलिस ने नामजद अभियुक्तों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली …

रायबरेली। जिले में बीते 7 सितंबर को भाजपा ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी पर हुए हमले में पुलिस ने नामजद अभियुक्तों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार की ओर से सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ प्रवीण कुमार को दिया गया था।

वहीं, ज्ञापन देने के एक दिन बाद ही कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी पर हुए हमले में शामिल नामजद अभियुक्त मुन्नवर अली, राहुल, मोनू को एससी-एसटी एक्ट व मारपीट की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बचे हुए आरोपियों की भी धरपकड़ जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

संबंधित समाचार