पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा, सेंट्रल कमान काबुल में ड्रोन हमले का कर रहा ‘अभी भी आकलन’
वाशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमान अफगानिस्तान के काबुल में अगस्त के अंत में घातक ड्रोन हमलों के परिणामों के बारे में अभी भी आकलन कर रहा है। ड्रोन हमलों में कई नागरिकों की जान चली गई थी। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह जानकारी दी। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, “ …
वाशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमान अफगानिस्तान के काबुल में अगस्त के अंत में घातक ड्रोन हमलों के परिणामों के बारे में अभी भी आकलन कर रहा है। ड्रोन हमलों में कई नागरिकों की जान चली गई थी। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह जानकारी दी। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, “ मैं कहूंगा कि सेंट्रल कमान द्वारा अभी भी आकलन जारी है, मैं उनसे आगे नहीं बढूंगा।”
किर्बी ने यह टिप्पणी मीडिया के एक सवाल के जवाब में की थी, जिसमें सुझाव दिया गया था कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के दौरान काबुल में 29 अगस्त के ड्रोन हमले में एक सहायता कर्मी को आत्मघाती हमलावर समझने में गलती हो सकती है। प्रेस सचिव ने उस हमले का बचाव करते हुए कहा कि यह निर्णय आसन्न हमले को रोकने के लिए लिया गया था। उन्होंने कहा कि पेंटागन जितना हो सकेगा पारदर्शी ढंग से जांच करेगा।
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने 29 अगस्त को कहा कि उसने काबुल में एक वाहन पर ड्रोन हमला किया, जिसमें यह दावा किया गया था कि इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान स्थित शाखा आईएसआईएस-के द्वारा हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब संकट को समाप्त कर दिया गया था, जहां अमेरिकी सेवा के सदस्यों और कर्मियों की ओर से लोगों की निकासी का काम चल रहा था।
सेंट्रल कमान ने कहा,“ हमें विश्वास है कि हमने लक्ष्य को सफलतापूर्वक साधा है। वाहन में पर्याप्त मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने के संकेत मिले थे। ” अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ प्रमुख मार्क मिल्ले ने इसे “न्यायसंगत हमला” करार दिया, जिसमें प्रक्रियाओं को सही ढंग से पालन किया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट द्वारा अलग से की गयी जांच में वाहन चालक की पहचान जेमारई अहमदी (43) के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया में पासाडेना स्थित एक अमेरिकी सहायता समूह न्यूट्रीशन एंड एजुकेशन इंटरनेशनल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर काम करता था।
अमेरिकी सेना ने अब तक माना है कि हमले में तीन नागरिक मारे गये हैं। अहमदी के रिश्तेदारों ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन हमले में सात बच्चों सहित उनके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। गौरतलब है कि सेंट्रल कमान ने 30 अगस्त को घोषणा की थी कि अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का काम पूरा हो गया है। अफगानिस्तान में अमेरिका की 20 साल की सैन्य उपस्थिति अब समाप्त हो गयी है, लेकिन अमेरिकी सेना के इस समय पर वापसी की देश और विदेशों में जबरदस्त आलोचना हुई।
