बरेली: जिले में निकले 29 मलेरिया के मरीज
बरेली, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांचों में 29 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिनमें 23 प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व छह प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम मे मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 1211 लोगों की जांच की गई। वहीं, डेंगू के संदिग्ध दो …
बरेली, अमृत विचार। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांचों में 29 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिनमें 23 प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व छह प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम मे मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 1211 लोगों की जांच की गई। वहीं, डेंगू के संदिग्ध दो लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। वहीं, जिले में कोरोना के शून्य मरीज निकलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
