आजमगढ़: संत गणिनाथ चेतना यात्रा के स्वागत में दौड़ पड़ा मद्धिशिया समाज
आजमगढ़। आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर दोपहर दो बजे संत गणिनाथ सामाजिक जागृति चेतना यात्रा पहुंची तो स्वागत के लिए मद्धेशिया समाज दौड़ पड़ा। जिस रास्ते से यात्रा गुजरी वहां घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। मद्धेशिया वैश्य समाज के कुल गुरु संत गणिनाथ के रथ पर …
आजमगढ़। आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर दोपहर दो बजे संत गणिनाथ सामाजिक जागृति चेतना यात्रा पहुंची तो स्वागत के लिए मद्धेशिया समाज दौड़ पड़ा। जिस रास्ते से यात्रा गुजरी वहां घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की।
मद्धेशिया वैश्य समाज के कुल गुरु संत गणिनाथ के रथ पर स्थित संत के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शीश झुकाया।
जागृति रथ लोहरा टोल प्लाजा होते हुए छितौनी, केशरी तिराहा, शंभू माता मंदिर ,दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर,रामबरन मद्धेशिया चौक, गोविद मद्धेशिया तिराहा होते हुए नंदना के लिए प्रस्थान किया। सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने जय गणिनाथ, जय वैश्य समाज के गगनभेदी नारे लगाए। मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि संत गणिनाथ की रथयात्रा बिहार प्रांत के वैशाली जिले के पलवैयां से निकली है, जो बिहार के तीन जिले तथा उत्तर प्रदेश के 15 जिलों से होते हुए मऊ स्थित सरयू दास अनाथ आश्रम पर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा का उद्देश्य वैश्य समाज को एकता के धागे में पिरोने के साथ आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को जागृत करना है। जिलाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि यह रथ यात्रा आजमगढ़ जिले की विभिन्न बाजारों से होते हुए जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।वहां से बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर होते हुए मऊ में जाकर समाप्त होगी।रथयात्रा में लक्ष्मण मद्धेशिया, ओमकार मद्धेशिया, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, शुभम मद्धेशिया, रमेश कुमार गुप्ता, संत प्रसाद चौधरी, विजय कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार आदि थे।
