हल्द्वानी: डॉक्टर था नशे में धुत, काटा जमकर हगांमा, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। डॉक्टारों को भगवान का दर्जा दिया जाता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन अगर वहीं डॉक्टर अस्पताल में शराब पीकर हंगामा काटे तो सुनकर हैरानी होती है। जी हां आपने सही सुना, हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में देर शाम एक डॉक्टर ने शराब पीकर परिसर में हंगामा काट दिया। इससे पता …

अमृत विचार, हल्द्वानी। डॉक्टारों को भगवान का दर्जा दिया जाता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन अगर वहीं डॉक्टर अस्पताल में शराब पीकर हंगामा काटे तो सुनकर हैरानी होती है। जी हां आपने सही सुना, हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में देर शाम एक डॉक्टर ने शराब पीकर परिसर में हंगामा काट दिया। इससे पता चलता है कि कोरोना जैसी महामारी के समय स्वास्थ्य विभाग जनता के प्रति कितनी सजग है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हर वक्त अपने ढांचे को सुधारने की बात करता है लेकिन मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों के गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है ।

पिछले कई दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां डॉक्टर अपनी ड्यूटी को भूलकर बदतमीजी कर रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी स्थित बेस हॉस्पिटल से सामने आया है जहां डॉक्टर नशे की हालत में है। इमरजेंसी में तैनात डॉ शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों के साथ बदतमीजी और गाली गलौज करता दिख रहा है । मामले को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को हल्द्वानी में घायल युवकों को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके अलावा उन्होंने तीमारदारों से बदतमीजी भी की, मौके पर पुलिस को बुलाया गया लेकिन डॉक्टर साहब की बदतमीजी नहीं रुकी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि मेरी शिकायत प्रधानमंत्री से कर लो या फिर मुख्यमंत्री से मैं इलाज नहीं करूंगा ।

संबंधित समाचार