काशीपुर: पुलिस ने चोरी की दस बाइकें बरामद कर पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की 10 बाइकें बरामद कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। चुराई गई सभी गाड़ियां हीरो स्पलेंडर की है। शहर व आसपास के क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए चोरी की 10 बाइकें बरामद कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। चुराई गई सभी गाड़ियां हीरो स्पलेंडर की है।

शहर व आसपास के क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन किया। बुधवार को बाइक चोरी का खुलासा करते हुए सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बीते सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कुंडेश्वरी चौराहा, जसपुर खुर्द रोड से पवन उर्फ पिंटू निवासी ढकिया नंबर एक, काशीपुर को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए पवन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने काशीपुर, गदरपुर एवं ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद और आईटीआई क्षेत्र से अन्य बाइकें भी चोरी की हैं। इन सभी बाइकों को बेचने के लिए उसने इन्हें अपने साथियों के पास रखा है।

पवन ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के नाम रोहित कुमार, काके बाबू निवासीगण जुड़का नंबर दो, रिंकू निवासी विनावर, जिला बदायूं हाल निवासी विक्की कार वाशिंग कुंडेश्वरी काशीपुर और लवप्रीत उर्फ लब्बू निवासी गांधीनगर कुंडेश्वरी काशीपुर बताए। पुलिस द्वारा पवन से की गई पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर बाइक चोरों को 9 बाइकों समेत लक्ष्मीपुर रोड़ राधा स्वामी सत्संग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर इन अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग चोरी की बाइकें बेचकर चोरी के रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। चोरी के खुलासे में चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी एसआई ओमप्रकाश की टीम की अहम भूमिका रही है। सीओ कोंडे ने बताया कि ऐसा पहली बार है जबकि बाइक चोरी में कोई लोकल का गैंग पकड़ा गया है। अभी तक जो भी बाइक चोर पकड़े जाते थे वह यूपी आदि से आकर यहां चोरी करते थे। वहीं उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर बाइकों को चोरी किया जाता है।

क्योंकि इसके लॉकिंग सिस्टम को तोड़ना आसान है। सीओ कोंडे ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों के माध्यम से कंपनी को निर्देश देंगे कि वह अपने लॉकिंग सिस्टम में सुधार करें। ताकि चोर उनकी बाइकों को आसानी से चोरी न कर सकें। कोंडे ने स्प्लेंडर बाइक मालिकों से भी अपील की है कि वे अपनी बाइकों में अन्य लॉक का भी इंतजाम करें। पुलिस टीम में कोतवाल काशीपुर गोविन्द बल्लभ जोशी, एसएसआई देवेन्द्र गौरव, एसआई ओमप्रकाश, संजीव कुमार, रूबी मौर्या, रविंद्र सिंह, कां. संजय कुमार, विनोद जोशी, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, दीवान गिरी, लक्ष्मण सिंह, कृष्ण चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह और दीपक जोशी शामिल थे।

संबंधित समाचार