पत्नी से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एसआई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार।  एक व्यक्ति द्वारा पत्नी को पीटने और घर में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक एसआई को अंदरूनी चोंटें आईं हैं जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर में उपचार कराने की सलाह दी गई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार …

नानकमत्ता, अमृत विचार।  एक व्यक्ति द्वारा पत्नी को पीटने और घर में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक एसआई को अंदरूनी चोंटें आईं हैं जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर में उपचार कराने की सलाह दी गई है।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर 2 बजे करीब पुलिस को डायल 112 पर ग्राम पीपलगोला-बरकीडंडी में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में तोड़फोड़ व पत्नी के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। जिस पर एसआई जगत सिंह भंडारी, कांस्टेबल दिनेश चंद्र के साथ अपनी निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मारपीट कर रहे ग्राम पीपलगोला बरकीडंडी निवासी जसपाल सिंह पुत्र मंजीत सिंह को बमुश्किल काबू किया और जैसे ही आरोपी को अपनी गाड़ी की तरफ लाने लगे, इसी बीच आरोपित जसपाल सिंह और उसके चचेरे भाइयों चिम्मन सिंह व कुलविंदर सिंह ने पुलिस पर हमला बोल दिया और एसआई जगत सिंह भंडारी के साथ अभद्रता करते हुए उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देख तीनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर खड़ी एसआई जगत सिंह भंडारी की निजी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमले में घायल एसआई जगत सिंह भंडारी को आनन फानन में सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां कंधे की गंभीर अंदरूनी चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर में उपचार कराने की सलाह दी। एसआई जगत सिंह भंडारी की तहरीर पर आरोपित जसपाल सिंह व उसके दोनों भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना नवीन बुधानी को सौंपी गई है। मामले में एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने दबिश देकर बुधवार की सुबह हमलावर चिम्मन सिंह व कुलविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जसपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। एसआई नवीन बुधानी ने बताया फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, एसआई जगत सिंह भण्डारी, कॉन्स्टेबल बोपिन्दर सिंह, गिरीश मठपाल, विनित कुमार आदि शामिल थे।

 

संबंधित समाचार