आज का राशिफल | 16 सितंबर, 2021
मेष राशि आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। वृष राशि आज धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को …
मेष राशि
आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे।
वृष राशि
आज धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।
कर्क राशि
नया व्यवसाय आप शुरू करने के विचार में हैं। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है।
सिंह राशि
आज व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
आज विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं।
तुला राशि
आज अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
आज प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे।
मकर राशि
आज नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है।
कुंभ राशि
आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती हैं।
मीन राशि
आज शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मनोस्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा।
