बरेली: मानसिक विक्षिप्त बच्ची को थाने छोड़ गया ऑटो चालक, चाइल्ड लाइन की टीम उसे लेकर भटक रही
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मानसिक विक्षिप्त नाबालिग बच्ची को एक ऑटो चालक इज्जतनगर थाने में छोड़कर चला गया। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस उस नाबालिग बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। तब से चाइल्ड लाइन की टीम भी उसे लेकर भटक रही है। टीम अब उस बच्ची को सीडब्ल्यूसी …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मानसिक विक्षिप्त नाबालिग बच्ची को एक ऑटो चालक इज्जतनगर थाने में छोड़कर चला गया। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस उस नाबालिग बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। तब से चाइल्ड लाइन की टीम भी उसे लेकर भटक रही है। टीम अब उस बच्ची को सीडब्ल्यूसी के हवाले करेगी। सीडब्ल्यूसी के आदेश के अनुसार ही बच्चो को किसी दूसरी जगह पर भेजा जाएगा।
बुधवार रात की है घटना
चाइल्ड लाइन की माने तो बुधवार रात को एक ऑटो चालक इज्जतनगर थाने पहुंचा। कहा कि वह लड़की उसके ऑटो में बैठी जब उससे पूछा कि उसे कहां जाना है तो वह काफी देर तक उसे घुमाती रही। कई जगहों पर घुमाने के बाद भी वह उसे पता नहीं बता सकी। बच्ची से परेशान ऑटो चालक ने उसे इज्जतनगर थाने में ले जाकर छोड़ दिया और पूरी घटना बयां कर दी। इसके बाद थाने से उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
चाइल्ड लाइन की पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम शिवानी बताया
चाइल्ड लाइन टीम की माने तो जब उसकी काउंसलिंग की गई तो उस बच्ची ने अपना नाम शिवानी बताया। जब उससे पूछा गया कि वह कहां की रहने वाली है तो वह अपना पूरा पता नहीं बता सकी। इसके बाद टीम ने उसे रोडवेज, जंक्शन, समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर भी घुमाया। लोगों से भी पूछा मगर कोई भी उसे पहचानने वाला नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: एटीवीएम बंद पड़ी, काउंटर पर चल रही मनमानी, टिकट बुक होने के बाद यात्रियों को नहीं मिल रहा प्रिंट
