बाराबंकी: कच्ची दीवार के नीचे दबकर मासूम बच्चे की मौत, विधायक ने बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान गाँव मे गुरुवार दोपहर बाद एक कच्ची दीवाल गिरने से एक सात वर्षीय बालक की दबने की सूचना से हड़कम्प मच गया। परिजन मिट्टी हटाकर भानु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान निवासी गयादीन का सात वर्षीय पुत्र भानु गुरुवार …

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान गाँव मे गुरुवार दोपहर बाद एक कच्ची दीवाल गिरने से एक सात वर्षीय बालक की दबने की सूचना से हड़कम्प मच गया। परिजन मिट्टी हटाकर भानु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान निवासी गयादीन का सात वर्षीय पुत्र भानु गुरुवार को घूमते-घूमते पड़ोसी नंगाऊ रावत की दीवाल के किनारे चला गया तभी पड़ोसी नंगाऊ रावत की कच्ची दीवाल भरभरा कर अचानक गिर गयी जिसमे भानु दब गया ।

भानु के मिट्टी में दबने के बाद चीख पुकार मच गयी। लोगों ने आनन फानन में मिट्टी हटाकर भानु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले गये । जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत्यु घोषित कर दिया है । मौके पर पहुँचे दरियाबाद एसएचओ पीसी शर्मा ने जांच की। व पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है। मौके पर पहुँचे दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने पीड़ित परिजनों को ढाँढसा बधाया है। व हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है

संबंधित समाचार