खटीमा: ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबारी बेलगाम, ग्रामीणों ने किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र में नशा माफियाओं के बेलगाम होने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। बृहस्पतिवार को अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सीएम कैंप कार्यालय में सीएम के जनसंपर्क अधिकारी व एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपकर नशे के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सभा गांगी और देवरी …

खटीमा, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र में नशा माफियाओं के बेलगाम होने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। बृहस्पतिवार को अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सीएम कैंप कार्यालय में सीएम के जनसंपर्क अधिकारी व एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपकर नशे के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सभा गांगी और देवरी में नशे का कारोबार बढ़ गया है। धड़ल्ले से स्मैक की चपेट में युवा आ रहे हैं, इससे चोरी, लड़ाई झगड़े तथा अनैतिक गतिविधियों में नशे के आदी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अविलंब इस धंधे में लगे लोगों पर लगाम व खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

इस बीच आक्रोशित लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार जोशी, एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गांगी,ग्राम प्रधान दियूरी, दियूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह पोखरिया, मनोहर सिंह, प्रमोद शर्मा, मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह ज्याला,नीरज सिंह कन्याल, संतोष सिंह सामंत, कुंदन सिंह मुंडेला समेत अनेक लोग शामिल हैं।

संबंधित समाचार