रायबरेली: किसान ने गाय के पेट में मारा भाला, जानें पूरा मामला
रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर मजरे लोदीपुर में एक किसान ने अपने पड़ोसी की एक पालतू गाय के पेट में भाला मार दिया। जिससे गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई। गाय के मालिक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मोहनपुर मजरे …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर मजरे लोदीपुर में एक किसान ने अपने पड़ोसी की एक पालतू गाय के पेट में भाला मार दिया। जिससे गाय गम्भीर रूप से घायल हो गई। गाय के मालिक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मोहनपुर मजरे लोदीपुर निवासी श्रवण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि तेज बारिश के दौरान उसकी पालतू गाय खूंटे से छूटकर उसके घर के पास में स्थित रामसुरेश पुत्र फूलचन्द्र के खेत में खड़ी फसल में चली गई थी। जिससे नाराज होकर रामसुरेश पुत्र फूलचन्द्र उनके बेटे अउवा और परिवार के राम पियारे ने उसकी गाय के पेट में भाला मार दिया। गाय के पेट में चार माह का बच्चा भी है। उसकी गाय मरणासन्न हो गयी है।
प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पीड़ित द्वारा मिले प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
