ऋषिकेश: कल से खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं को इस बात का रखना होगा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश,अमृत विचार। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंभीर रूप से बीमार और 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को धाम में आने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिदिन 1000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति होगी। उच्च न्यायालय से चारधाम यात्रा की अनुमति मिलने के बाद …

ऋषिकेश,अमृत विचार। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंभीर रूप से बीमार और 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को धाम में आने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिदिन 1000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति होगी।
उच्च न्यायालय से चारधाम यात्रा की अनुमति मिलने के बाद हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने फैसला किया कि 18 सितंबर से धाम के कपाट श्रद्धालुजनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

सभी श्रद्धालु ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा साहिब ट्रस्ट में अपना पंजीकरण कराएंगे, उसके बाद ही यात्रा की अनुमति होगी। कैंसर, लीवर रोग, हृदय रोग आदि गंभीर किस्म के रोगियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोविड की दोनों डोज़ लगवा चुके यात्रियों को यात्रा की अनुमति होगी, साथ ही उत्तराखंड में प्रवेश के लिए जिन यात्रियों को दोनों डोज़ नहीं लगे हैं उनको 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ में लाना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़े-

उत्तराखंड के CM ने किया ऐलान- कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

संबंधित समाचार