बरेली: दो दिनों बाद मंडरा सकता है बाढ़ का खतरा, अभी अलर्ट प्वाइंट से 1.74 नीचे है रामगंगा का जलस्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी में बीते दो दिनों से हो रही भीषण बारिश के बाद कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद में भी रामगंगा का जल स्तर बढने से बाढ का अलर्ट है। मगर दो दिनों बाद यही पानी बरेली पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से दो दिनों बाद बरेली में भी …

बरेली, अमृत विचार। यूपी में बीते दो दिनों से हो रही भीषण बारिश के बाद कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद में भी रामगंगा का जल स्तर बढने से बाढ का अलर्ट है। मगर दो दिनों बाद यही पानी बरेली पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से दो दिनों बाद बरेली में भी रामगंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। जिसकी वजह से बरेली में भी बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।

अभी बरेली में खतरे के निशान से नीचे है रामगंगा
बाढ़ खंड विभाग की माने तो बरेली में अभी रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को 159.26 मीटर था। जबकि खतरे का निशान 163 मीटर पर माना जाता है। अधिकारियों का कहना कि अभी बरेली में बाढ़ के खतरे के आसार दिखाई नहीं दे रहे है। हां, मगर मुरादाबाद से जो पानी आएगा उससे रामगंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। जिसकी वजह से बरेली में भी बाढ़ का खतरा हो सकता है। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है।

161 मीटर पर होता है अलर्ट प्वाइंट
विभागीय अधिकारियों की माने तो खतरे के निशान से पहले एक अलर्ट प्वाइंट भी होता है। रामगंगा का अलर्ट प्वाइंट 161 मीटर पर है। इसका मतलब यदि रामगंगा का पानी महज तीन मीटर और बढ़ गया तो लोगों को अलर्ट जारी कर दिया जाएगा।

कालागढ़ बांध से छूटा पानी तो खतरे का निशान हो सकता है पार
बताया जा रहा है कि यदि बारिश का आलाम यही रहा तो कालागढ़ बांध से भी पानी को रामगंगा के लिए छोड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से रामगंगा का जलस्तर बढ़ना तय है। हालांकि अभी कालागढ़ बांध से पानी छोड़ने के बारे में कोई भी ऑफिशियल बयान अधिकारियों की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। मगर ऐसा होने के करीब 4 दिनों बाद रामगंगा का जलस्तर बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: कल से होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, पांच सचल दल करेंगे 17 केंद्रों की निगरानी

संबंधित समाचार