मुरादाबाद: घर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी दीपचंद खेती-बाड़ी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी दीपचंद खेती-बाड़ी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी शिववती के अलावा दो बेटी जगमति और उषा तथा दो बेटे प्रदीप और प्रवीण है। दीपचंद का अपने भाइयों से मकान का हाल ही में बंटवारा हुआ है। गुरुवार को वह बीच में दीवार का निर्माण करा रहे थे। उनका बेटा 21 वर्षीय प्रदीप भी राज मिस्त्रियों के साथ काम करा रहा था।
दोपहर तक काम कराने के बाद प्रदीप अचानक गायब हो गया। कमरे का दरवाजा बंद होने पर राज मिस्त्री ने किवाड़ खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। तब उसने शोर मचाया। इस पर बाहर बैठे दीपचंद भी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी सन्न रह गए।
लिंटर के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे प्रदीप का शव लटका था। परिजनों ने रस्सी काट कर सब नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। घटना के समय प्रदीप की मां पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल गई थी जबकि छोटा भाई प्रवीण ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद बिलारी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रदीप की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
