Corona Vaccination: चौथी बार एक करोड़ से ज्यादा दी गईं खुराकें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण के साथ देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण के साथ देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे।” देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं।

मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है।

मंत्रालय के मुताबिक भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

इसे भी पढ़ें….

SC ने की ऑफलाइन परीक्षा के निर्णय के खिलाफ याचिका खारिज

संबंधित समाचार