आजमगढ़: प्लास्टिक के थैला में सामान बेचने वाले छह दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचना कारोबारियों को महंगा पड़ गया। नगर पालिका प्रशासन ने चेकिग में छह दुकानदारों का चालान कर दिया। छापामार दल ने कारोबारियों को हिदायत दी कि भविष्य में पकड़े गए तो कानून के दायरे में आएंगे। चेकिग के दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर कुछ देर के लिए थे। पालीथिन में …

आजमगढ़। प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचना कारोबारियों को महंगा पड़ गया। नगर पालिका प्रशासन ने चेकिग में छह दुकानदारों का चालान कर दिया। छापामार दल ने कारोबारियों को हिदायत दी कि भविष्य में पकड़े गए तो कानून के दायरे में आएंगे। चेकिग के दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर कुछ देर के लिए थे। पालीथिन में सामान लिए नजर आए जनसामान्य के लोगों को भी नसीहत दी गई। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी को मुबारकपुर कस्बे में चेकिग को निकले थे।

कस्बे में भीड़-भाड़ वाले स्थानों से होते हुए टीम रोडवेज बस अड्डे के पास जा पहुंची। वहां ठेले पर फल बेच रहे कई विक्रेता पालीथिन का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे थे। कस्बे में चेकिग चलने से अनजान दुकानदार बेफिक्र थे कि छापामार दल ने छह दुकानदारों को पकड़ लिया। उनमें से दो दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये तो चार से सौ-सौ रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह चेकिग अभियान जिला अधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

उनसे जब बड़े दुकानदारों को छोडऩे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों की चेकिग करते हुए बड़े दुकानदारों तक भी पहुंचेंगे। प्लास्टिक के खिलाफ अभियान अभी कई दिनों तक चलना है। दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका के आसपास थोक व्यापारी खुलेआम प्लास्टिक की थैली का उपयोग कर रहे है। उन्हें पकडऩे या फिर जुर्माना लगाने की जहमत कोई नहीं उठाता है। महीनों बाद प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ अचानक चलाए जा रहे अभियान को लेकर कस्बे में पूरे दि चर्चा होती रही।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता