दरोगा जी की बर्थडे पार्टी के दौरान इलाके में हुई लूट, एक संदिग्ध आरोपी थाने से फरार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाने में गश्त पर जाने के बजाय पुलिसकर्मी एक दारोगा की बर्थडे पार्टी में व्यस्त थे, तो दूसरी ओर ठीक उसी वक्त बाइक सवार दो लुटेरों ने युवकों का मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। काफी कोशिशों के बाद जब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों …

सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाने में गश्त पर जाने के बजाय पुलिसकर्मी एक दारोगा की बर्थडे पार्टी में व्यस्त थे, तो दूसरी ओर ठीक उसी वक्त बाइक सवार दो लुटेरों ने युवकों का मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। काफी कोशिशों के बाद जब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ कर थाने पहुंचाया तो उनमें से एक शुक्रवार को थाने से भाग निकला। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी फिर से तलाश में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक इमलिया सुल्तानपुर थाने में शाम थाना परिसर में एसआई दीनानाथ यादव की जन्मदिन पार्टी का जश्न चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि जश्न में गश्त पर जाने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ठीक उसी वक्त थाना क्षेत्र के शेरपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के करीब क्षेत्र के ही बसेती जा रहे साइकिल सवार अनस और जुनैद को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया था।

बताते हैं कि बदमाशों ने इनके पास से मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद दोनों युवकों ने थाने जाकर शिकायत की। लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ितों के अधिवक्ता रिश्तेदार के हस्तक्षेप से पुलिस हरकत में आई। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए गुरुवार की रात खीरी जिले के नीमगांव इलाके से दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया और उन्हें मोबाइल सहित थाने लगाया गया।

थाने में दोनों को पूछताछ के लिए लाया गया था। लेकिन यहां पुलिस की लापरवाही के चलते एक संदिग्ध आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ के लिए पकड़ कर लाए गए संदिग्ध आरोपी के भागने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। एसओ ने फौरन टीम बना कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेज दिया।

खास बात यह है कि थाने में पुलिसकर्मियों की डूयूटी लगाने वाले दीवान ने डयूटी लगाने में भी खेल कर दिया। उसने अपनी लापरवाह चहेतों की जगह दूसरे सिपाहियों की डयूटी दर्ज कर दी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही कार्यवाही की गई। मोबाइल लोकेशन के हिसाब से दो संदिग्ध आरोपियों को मोबाइल समेत पकड़ा गया था। इनमें से एक युवक कहीं निकल गया। पुलिस टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है।

संबंधित समाचार