रायबरेली: केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, केन्द्रीय मंत्री ने कही ये बात
रायबरेली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने केककाटकर जन्मदिन मनाया इस दौरान केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “सबका साथ, …
रायबरेली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने केककाटकर जन्मदिन मनाया इस दौरान केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के तहत देश क़ो एक सूत्र में पिरो कर राष्ट्र हित में कार्य कर रहे हैं।
पूर्व की प्रदेश सरकार के कामकाज क़ो आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि सपा सरकार में अवैध कब्जे, लूट,डकैती व बलात्कार चरम पर था। इस दौरान प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के 71वे जन्म दिवस पर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू द्वारा जहां एक ओर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर को चांदी का मुकुट व तलवार भेंट कर सम्मान किया गया।
तो वहीं आयी हुई निर्धन सैकड़ों महिलाओं को साड़ियां वितरित कर महिलाओं का भी सम्मान किया। साहू ने उपस्थित महिलाओं को साड़ियां भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा विधायक राम नरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, शिवचंद्र साहू, रामप्रकाश यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, पवन साहू आदि उपस्थित रहे।
