कन्नौज: सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- शासन की प्राथमिकता है आप आत्मनिर्भर बने
कन्नौज। कन्नौज विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट एवं मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद सुब्रत पाठक ने उपस्थित जनता को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जनता के मध्य प्रत्येक परिवार में अच्छे आय के स्रोत को उत्पन्न करने के …
कन्नौज। कन्नौज विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट एवं मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद सुब्रत पाठक ने उपस्थित जनता को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जनता के मध्य प्रत्येक परिवार में अच्छे आय के स्रोत को उत्पन्न करने के लिए आपके परिवार में कार्यकुशलता के आधार पर आप सभी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाएं जैसे लोहार, राजमिस्त्री, सुनार, दर्जी, हलवाई आदि विधाओं को प्रारम्भ करने हेतु टूलकिट वितरण के अतिरिक्त मुद्रा योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों जैसे दर्जी, बढ़ई व नाई में अपने व्यापार को कुशलता से प्रारंभ करने हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है, आप सभी आत्मनिर्भर बनाना एवं आपकी आय में आपकी अपेक्षा अनुसार वृद्धि करना। उन्होंने जनपद के कुशल कामगारों से वार्ता करते हुए उन्हें अपनी विधाओं में कुशल रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया एवं उनको आश्वस्त किया कि “आप अपने कार्य का ब्रांड बनाएं जिसकी ब्रांडिंग मेरे द्वारा की जाएगी”। उन्होंने कहा कि आपको आगे बढ़ाने एवं जनपद की बढ़ोतरी हेतु जो भी कार्य हितकर होंगे उसमें मैं आपके साथ हूं।
उन्होंने कहा कि आपको उपलब्ध किटों के माध्यम से एवं मुद्रा योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए लोन के माध्यम से आप अपना स्वरोजगार खोलें एवं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि जनपद के कामगारों को आगे बढ़ाने हेतु शासन व प्रशासन स्तर पर उपलब्ध कार्यों से भी आपकी कार्यकुशलता के अनुरूप भी मदद किये जाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारो राकेश कुमार ने विश्वकर्मा जयंती के शुभावसर पर जनपद के विभिन्न विधाओं में कार्यरत कारीगरों एवं सभागार में उपलब्ध कामगारों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
