लखनऊ: आतंकियों से पूछताछ करने दिल्ली पहुंची यूपी एटीएस की टीम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चार जिलों से गिरफ्तार 6 आतंकियों से पूछताछ करने यूपी एटीएस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली रवाना होने वाली टीम में कुल चार एटीएस अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में इनके मददगारों की तलाश में भी यूपी एटीएस की टीम कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं, उम्मीद जताई …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चार जिलों से गिरफ्तार 6 आतंकियों से पूछताछ करने यूपी एटीएस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली रवाना होने वाली टीम में कुल चार एटीएस अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में इनके मददगारों की तलाश में भी यूपी एटीएस की टीम कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही आतंकियों के मददगारों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एटीएस सूत्रों की मानें तो आने वाले त्यौहारों के मौसम में आतंकियों के मंसूबे ट्रेनों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर बड़े धमाके करने की थी। वह अपने मंसूबों में सफल होते इससे पहले ही दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के बाद एटीएस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी प्रदेश के प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली व लखनऊ से की गई थी। इसके अलावा एटीएस अधिकारी आतंकियों के परिजनों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ का मन बना रहे हैं।
हालांकि गिरफ्तार आतंकियों के ज्यादातर रिश्तेदार पूछताछ के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले लोगों की अहम जानकारियां उनके हाथ लगी है। जल्दी ही मददगारों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
इसके अलावा आतंकियों की निशानदेही पर प्रयागराज से आईईडी बम के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, असलहे और कारतूस भी बरामद हुए थे। प्रदेश से जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें मो. आमिर जावेद निवासी लखनऊ, मूलचन्द्र उर्फ साजू उर्फ लाला, निवासी रायबरेली, मो. जमील उर्फ जमील खतरी, निवासी रायबरेली शामिल थे। इनके अन्य साथियों में मो. इम्तियाज उर्फ कल्लू, निवासी प्रतापगढ़,जीशान कमर प्रयागराज और मो. ताहिर को भी एटीएस ने 14 व 15 अगस्त को प्रदेश के चार जिलों में एक साथ छापेमारी कर दबोच लिया गया था।
