लखनऊ: MD ने लिया उपभोक्ता सेवा केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा, दिए निर्देश
लखनऊ। राजधानी में बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के कारण शुक्रवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों के लोग परेशान रहे। इस बीच, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसपी गंगवार ने उपभोक्ता सेवा केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजधानी के आशियाना, चौक, हुसैनगंज, सदर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, निशातगंज आदि इलाकों के …
लखनऊ। राजधानी में बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के कारण शुक्रवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों के लोग परेशान रहे। इस बीच, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसपी गंगवार ने उपभोक्ता सेवा केंद्र पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
राजधानी के आशियाना, चौक, हुसैनगंज, सदर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, निशातगंज आदि इलाकों के लोग बिजली संकट का सामना करते रहे हैं। जबकि हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली आदि इलाकों में देर शाम तक बिजली संकट बना रहा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के अनुसार बारिश से कई उपकेंद्रों में पानी घुसने के साथ ही, फीडरों में तकनीकी खराबियां आईं।
इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके अलावा लखनऊ में बड़ी खराबियों को दूर कर लिया गया, लेकिन बाकी जिलों में अभी बिजली संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय अभियंताओं को बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली उपकेंद्रों पर हुआ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
इस बीच, बिजली अभियंताओं-कर्मचारियों ने बिजली उपकेंद्रों पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया। शक्ति भवन में भी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।
