मुरादाबाद: बंदरों के हमले में छत से गिरकर वृद्ध की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। किसी काम से छत पर गए वृद्ध को बंदरों ने घेर लिया। बंदरों के झुंड ने हमला कर वृद्ध को छत से गिरा दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। उनके साथ आए पड़ोसी प्रेम सिंह, विशाल और अनमोल बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले …
मुरादाबाद, अमृत विचार। किसी काम से छत पर गए वृद्ध को बंदरों ने घेर लिया। बंदरों के झुंड ने हमला कर वृद्ध को छत से गिरा दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। उनके साथ आए पड़ोसी प्रेम सिंह, विशाल और अनमोल बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।
संभल जनपद की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल में 55 वर्षीय क्रेश अपनी पत्नी वीना के साथ रहते हैं। उनका बेटा गब्बर सिंह अपने परिवार के साथ पंजाब में रहता है। बेटी सरोज की भी शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह वीना बाजार गई थीं। इस दौरान वृद्ध किसी काम से छत पर चले गए।
वहां बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी प्रेम सिंह ने उन्हें संभल के जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। विशाल ने बताया कि उनके बेटे और बेटी को घटना से अवगत करा दिया गया है।
