मुरादाबाद: दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर इलाके के गुलाब बाड़ी के पास ई रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चाकू से गोद गोद कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने हत्यारे की हत्या करने का ऐलान तक कर डाला। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर इलाके के गुलाब बाड़ी के पास ई रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चाकू से गोद गोद कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने हत्यारे की हत्या करने का ऐलान तक कर डाला। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के भाई ने हत्यारों को जान से मारने की धमकी दे डाली और खून का बदला खून से लेने की बात कहीं है।

पुलिस ने मौके से हत्यारों को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क पर हत्या होने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर वहां से भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर हत्यारे को मौके से हिरासत में ले लिया।

एसपी सिटी अमित आनंद के मुताबिक उबैद नाएम के युवक द्वारा ज़ाहिद को चाकू से वार किया गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक ओर मारने वाले के पारिवारिक झगड़े थे जिस वजह से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

संबंधित समाचार