बरेली: वैक्सीन की दूसरी डोज लगते ही युवती की हालत बिगड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वैक्सीन की दूसरी डोज लगते ही एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवती को चक्कर आने के साथ साथ शरीर में जलन व खुजली होने लगी। एकाएक बेहोश होने पर स्टाफ की ओर से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। फिलहाल डाक्टरों की ओर से युवती की हालत सामान्य …

बरेली, अमृत विचार। वैक्सीन की दूसरी डोज लगते ही एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवती को चक्कर आने के साथ साथ शरीर में जलन व खुजली होने लगी। एकाएक बेहोश होने पर स्टाफ की ओर से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। फिलहाल डाक्टरों की ओर से युवती की हालत सामान्य बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवती वैक्सीनेशन को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो गई, जिससे उसको चक्कर आने लगे।

मेगा वैक्सीनेशन के तहत शुक्रवार को बर्न वार्ड में टीकाकरण हो रहा था। सुबह करीब 12:40 बजे किशोर बाजार की युवती वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने पहुंची। डोज लगते ही युवती को चक्कर आना शुरु हुआ, इससे पहले बर्न वार्ड में तैनात स्टाफ कुछ समझ पाता युवती के शरीर में खुजली व जलन होने के साथ बेहोशी छाने लगी।

जिस पर परिजन घबरा गए। जिसके बाद स्टाफ की ओर से युवती को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद बर्न वार्ड में एक युवती के मामूली चक्कर व खुजली होनी की शिकायत थी। इसकी कई वजह हो सकती हैं।

92 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 79074 ने कराया वैक्सीनेशन
जिले में शुक्रवार को 95 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 79074 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 92000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 30000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 27419 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 21281 ने कोविशिल्ड व 6138 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 62000 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 51655 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर शनिवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्लॉट बुकिंग भी शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार