CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण होने से कुछ लोगों का राजनीतिक धंधा हो गया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में आयोजित महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm Yogi Adityanath) ने विपक्षियों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मोदी (PM MODI) आए हैं। जिसके कारण अयोध्या में राम मंदिर से संबंधित 500 साल के विवाद का …

गोरखपुर। जिले के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में आयोजित महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm Yogi Adityanath) ने विपक्षियों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मोदी (PM MODI) आए हैं। जिसके कारण अयोध्या में राम मंदिर से संबंधित 500 साल के विवाद का समाधान हो गया। यहीं तो इनको समस्या थी। विवाद की आड़ में लोगों के खाने-कमाने का जो जरिया बंद हो गया और भारत को अपमानित करने का जो धंधा था वह बंद हो गया। इसलिए उन्हें कैसे अच्छा लगेगा।

सीएम योगी शनिवार को युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 7वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ कर रहे थे। योगी ने कहा कि हर भारतीय वेद रामायण उपनिषद महाभारत के बारे में जानता है। इनमें वर्णित कथाएं और प्रसंग पढ़ने से हर भारतीय को अपने इतिहास को जानने की आवश्यकता नहीं पड़ती। हमारे वेद इस धरती के प्रति श्रद्धा का भाव बढ़ाने की प्रेरणा देते है।

राम मंदिर पर सीएम योगी ने विपक्षियों पर साधा निशाना…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर निर्माण में आ रही समस्या हल होने से कुछ लोगों का राजनीति का धंधा बंद हो गया। एक कालखंड ऐसा था कि अयोध्या में विवाद खड़ा कर दिया गया कि अयोध्या में राम मंदिर है कि विवादित ढांचा। नई डीएनए थ्योरी में पता चला है कि पूरे भारत का डीएनए एक है और इसीलिए भारत एक है. दुनिया की तमाम जातियां अपने मूल में समाप्त हो चुकी हैं, पर भारत में फल फूल रही हैं. सीएम योगी ने कहा कि आज देश मे जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। साथ ही कहा कि सरकार के भरोसे जो समाज रहता है वो स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर नहीं बन सकता

संबंधित समाचार