मुरादाबाद: घर में घुसकर किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी वृद्ध ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा सऊदी में काम करने गया है। घर में बहू और पोतियां रहती है। वृद्ध के अनुसार 15 सितंबर को गांव का ही आरोपी युवक रात करीब दस बजे घर में घुस अया। आरोपी ने घर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी वृद्ध ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा सऊदी में काम करने गया है। घर में बहू और पोतियां रहती है। वृद्ध के अनुसार 15 सितंबर को गांव का ही आरोपी युवक रात करीब दस बजे घर में घुस अया।

आरोपी ने घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी को दबोच लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया। इस बीच खटपट होने पर बहू की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। इस पर आरोपी तमंचे से हवाई फायर करते हुए भाग निकला। जबकि वृद्ध की पोती बदहवास हालत में पड़ी थी। किशोरी ने अपनी मां से आपबीती सुनाई और आरोपी का नाम भी बताया।

इस बीच आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने भोजपुर थाने में जाकर घटना की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके बाद एसएसपी ऑफिस में शिकायत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने भोजपुर एसओ को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार