पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन में मिलकर इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान के उनसे इस्तीफा देने का निर्देश दिये जाने से कैप्टन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि मुझसे बिना पूछे पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाया जाना और उनसे इस्तीफा …
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन में मिलकर इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान के उनसे इस्तीफा देने का निर्देश दिये जाने से कैप्टन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि मुझसे बिना पूछे पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाया जाना और उनसे इस्तीफा मांगने की बात वो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि यह उनका सरासर अपमान है। वह लंबे समय से अपमान झेलते आ रहे हैं।
अब पानी सिर से उतर चुका है। पार्टी हाईकमान ने पंजाब संकट को कभी गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण यह बढ़ता गया और इसका पार्टी की जीत की संभावनाओं पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उनकी अगुवाई में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आयी और विपरीत राजनीतिक हालात में वो सरकार को यहां तक लेकर आये और अब चुनाव के निकट आते ऐसे हालात पैदा हो गये जिनमेें काम करना आसान नहीं था । वो पहले ही कह चुके हैं कि वो अपने बल पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी करायेंगे लेकिन मुझसे और अपमान बर्दाश्त नहीं होता ।
यह भी पढ़े-
राजस्थान में बाल विवाह को रजिस्टर करने वाला विधेयक पारित, BJP ने कहा- ये ‘काला कानून’ है
