गोरखपुर: इंडियन ऑयल के ‘फ्री पेट्रोल’ स्कीम का किया गया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले में एसके त्रिपाठी फिलिंग स्टेशन कुशीनगर, गोरखपुर से जनता जागरूकता अभियान ‘प्योर और पूरा दोनों ही’ और ‘फ्री पेट्रोल’ स्कीम का शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख उत्तर प्रदेश डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने शनिवार को इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर पीके चटर्जी मुख्य महाप्रबंधक (संचालन) यूपीएसओ-वन, गिरीश जैन …

गोरखपुर। जिले में एसके त्रिपाठी फिलिंग स्टेशन कुशीनगर, गोरखपुर से जनता जागरूकता अभियान ‘प्योर और पूरा दोनों ही’ और ‘फ्री पेट्रोल’ स्कीम का शुभारंभ हुआ। इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख उत्तर प्रदेश डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने शनिवार को इसकी शुरुआत की।

इस अवसर पर पीके चटर्जी मुख्य महाप्रबंधक (संचालन) यूपीएसओ-वन, गिरीश जैन महाप्रबंधक (ल्यूब्स) यूपीएसओ-वन और अभ्युदय कुमार शाही डिवीजनल रीटेल सेल्स हेड गोरखपुर मंडल भी उपस्थित रहे। अभियान के बारे में डॉ भट्टाचार्य ने कहा कि ईंधन की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में ग्राहकों को पूरी जानकारी देना। साथ ही उनकी प्रतिक्रिया पर उचित कार्रवाई करना इस अभियान का सर्वोपरि लक्ष्य है।

इसके अंतर्गत पेट्रोल पम्प डीलरों को रोजाना कम से कम पांच ग्राहकों को पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा की जांच के प्रति प्रेरित करना है। ‘राइट फ्यूल इज योर राइट’ के प्रति भी जागरूकता पैदा करना होगा। साथ ही पेट्रोल पम्प पर रखी ऐप के माध्यम से ‘ग्राहक प्रशंसा पत्र’ रिकॉर्ड करना व उन ग्राहकों की तस्वीर अपलोड भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इंडियन आयल की ब्राडिंग टीम चुनिंदा ग्राहक प्रशंसा पत्रों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान में भाग लेने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा रिवार्ड पॉइंट भी दिए जाएंगे। जिसे भविष्य में पेट्रोल डलवाते समय उपयोग किया जा सकता है।

ईंधन की गुणवत्ता कैसे जांचें…

  • मानक प्रक्रिया के अनुसार हाइड्रोमीटर द्वारा घनत्व की जांच
  • फिल्टर पेपर परीक्षण द्वारा पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच

ईंधन की मात्रा कैसे जांचें..

  • 5लीटर कैलिब्रेटेड माप द्वारा
  • ऑटोमेशन सिस्टम द्वारा ग्राहक परिचारक की मदद से

‘फ्री पेट्रोल स्कीम’ का विमोचन करते हुए कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख ने कहा कि पहली बार सर्वो 4टी जूम 10 डब्ल्यू-30 इंजिन ऑयल के 900 एमएल पैक की खरीद पर ग्राहकों को आधा लीटर पेट्रोल फ्री दिया जाएगा। यह स्कीम दुपहिया वाहन चालकों के लिये है। डॉ. भट्टाचार्य ने कहा कि एक बार इसको डालने के बाद आपकी बाइक का सफर आरामदायक हो जाता है। इस प्रीमियम इंजन ऑयल के इस्तेमाल से इंजन साफ रहता है। यह प्रीमियम उत्पाद गोरखपुर के 30 इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध है। इसके अलावा संतकबीर नगर, देवरिया और महाराजगंज के करीब 400 रिटेल आउटलेट पर इस माह के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा। यह बाइक के इंजन के लिए वरदान साबित होगा।

संबंधित समाचार