पीलीभीत: हाथियों ने फैजुल्लागंज में उजाड़ी धान की फसल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधोटांडा, अमृत विचार। बराही रेंज के जंगल में शुक्रवार रात तीन नेपाली हाथियों ने दस्तक देकर वनकर्मियों की नींद उड़ा दी। हाथी शारदा नदी को पार कर फैजुल्लागंज के जंगल में पहुंच गए। आधी रात के बाद जंगल से बाहर की ओर निकलकर धान और गन्ने की फसलों को भी हाथियों ने रौंद डाला। सूचना …

माधोटांडा, अमृत विचार। बराही रेंज के जंगल में शुक्रवार रात तीन नेपाली हाथियों ने दस्तक देकर वनकर्मियों की नींद उड़ा दी। हाथी शारदा नदी को पार कर फैजुल्लागंज के जंगल में पहुंच गए। आधी रात के बाद जंगल से बाहर की ओर निकलकर धान और गन्ने की फसलों को भी हाथियों ने रौंद डाला। सूचना मिलने के बाद से ही वनकर्मियों ने हाथियों की निगरानी शुरू कर दी है।

नेपाल की ओर से जनपद सीमा में आ रहे हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लिए सिर दर्द बनते जा रहे है। एक माह डेरा जमाने के बाद सप्ताहभर पूर्व ही हाथियों का झुंड महोफ रेंज के जंगल को छोड़कर बराही और हरीपुर के रास्ते दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल की ओर निकले, लेकिन तीन हाथियों ने शुक्रवार रात फिर से दस्तक देकर वनकर्मियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। हाथी लग्गा भग्गा के जंगल से निकलकर शारदा नदी को पार कर बराही रेंज के फैजुल्लागंज के जंगल में पहुंच गए।

आधी रात के बाद हाथी जंगल से बाहर निकले और ग्रामीणों की धान और गन्ने की फसलों को भी उजाड़ दिया। हाथियों की आहट होने पर ग्रामीणों ने शोर शराबा करना शुरू किया जिसपर हाथी जंगल की ओर निकल गए। जानकारी लगते ही वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी है। हाथियों ने बराही रेंज के कंर्पामेंट 68 के जंगल क्षेत्र में होने की अफसर बात कह रहे हैं।

संबंधित समाचार