आज का राशिफल | 19 सितंबर, 2021
मेष राशि आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर-परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं। वृष राशि आज आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च …
मेष राशि
आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने परास्त होंगे। घर-परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं।
वृष राशि
आज आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखना चाहिये। अपने तौर-तरीकों पर आप बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें।
मिथुन राशि
आज दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। कुछ बारीक गलतियाँ कर सकते हैं जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान सही भाषा का प्रयोग करें। टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
कर्क राशि
आज आपके प्रतिद्वन्द्वी भी आपका सम्मान करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
आज स्पोर्ट्स आदि प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से ज्यादा बहस न करें। मेडिकल विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे।
तुला राशि
आपके सामने अचानक परेशानियां खड़ी हो सकते हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। तन्त्र-मन्त्र और गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर काफी ध्यान देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लवमेट के साथ लंच करने के लिये जा सकते हैं।
धनु राशि
बिल्डर्स को आज बहुत ही अच्छे प्रपोज़ल प्राप्त हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे।
मकर राशि
बाहर का भारी और तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आज धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये।
कुंभ राशि
आज नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है।
मीन राशि
आज विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इंश्योरेंस में आप धन का निवेश करेंगे।
