हल्द्वानी: लाइसेंस बनाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लें आरटीओ का ये नया फरमान, परेशानी से बच जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं तो आपके लिए आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी नए फरमान को जानना जरुरी है। दरअसल स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय में वाहन को चलाकर दिखाना होता है। ऐसे में अगर आपके पास खुद की कार नहीं है तो आप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं तो आपके लिए आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी नए फरमान को जानना जरुरी है। दरअसल स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय में वाहन को चलाकर दिखाना होता है। ऐसे में अगर आपके पास खुद की कार नहीं है तो आप इस लाइसेंस को पा नहीं सकते।

दरअसल पहले सिम्यूलेटर में आवेदन कर्ता को टेस्ट देना होता था। लेकिन शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आरटीओ कायार्लय ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। अब स्थायी लाइसेंस पाने वाले को अपनी खुद की कार या किराए पर व्यवस्था कर आरटीओ कार्यालय लानी होगी। जिसके बाद विभागीय कर्मचारी परीक्षण प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

नए नियम से अंजान करीब 25 आवेदक रोजाना आरटीओ कार्यालय से बैरंग लौट रहे हैं। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार स्थायी लाइसेंस के लिए वाहन चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन विभाग के पास कोई वाहन नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एप के माध्यम से वाहन टेस्ट होगा। वाहन चलाने वाले व्यक्ति को वाहन चलाने का वीडियो बनाकर एप में अपलोड करना होगा।

संबंधित समाचार