जालौन: भाजपा नेता से अभद्रता करना दो दरोगाओं को पड़ा भारी, लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। भाजपा नेता से कोतवाली में अभद्रता करना दो दरोगाओं को महंगा पड़ गया। एसपी रवि कुमार का कहना है कि दरोगाओं को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया हे। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है। जिले के पार्टी कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह जादौन ने बताया …

जालौन। भाजपा नेता से कोतवाली में अभद्रता करना दो दरोगाओं को महंगा पड़ गया। एसपी रवि कुमार का कहना है कि दरोगाओं को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया हे। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है। जिले के पार्टी कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह जादौन ने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय उरई कोतवाली पुलिस उनकी बघौरा निवासी बहन को पकडक़र कोतवाली ले आई थी। बहन का पड़ोसी से विवाद का मामला था।

बकौल वीरप्रताप जानकारी पाकर कोतवाली पहुंचे। और पुलिस से मामले की जानकारी का प्रयास किया तो वहां मौजूद दरोगा दिलीप मिश्रा और मंसूर अंसारी ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने कार्यालय प्रभारी संग हाथापाई भी की। तब तक कोतवाली में कुछ और पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वीर प्रताप के मुताबिक उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पार्टी के जिला पदाधिकारियों से की। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिराना चाहते। इसलिए प्रतिष्ठा लगाकर पुलिस अधिकारियों को सीधे फोन कर मामले से अवगत कराया गया। इस बाबत एसपी ने बताया कि दोनों दरोगाओं को भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक वे भी घटना के वक्त कोतवाली में थे। इस मामले में कोतवाल पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित समाचार