अल्मोड़ा: घोषणा के आठ साल बाद भी नहीं बनी धौलछीना तहसील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के धौलछीना क्षेत्र को अलग तहसील बनाने की आठ साल पहले हुई घोषणा आज तक अमल में नहीं आ पाई है। जिस कारण अब स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर इस घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के धौलछीना क्षेत्र को अलग तहसील बनाने की आठ साल पहले हुई घोषणा आज तक अमल में नहीं आ पाई है। जिस कारण अब स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर इस घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

रीठागाड़ी दगडिय़ो संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने कहा है कि जिले के दूरस्थ क्षेत्र धौलछीना को 2013 में अलग तहसील बनाने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद इसका गजट भी जारी हो गया था। लेकिन आज तक धौलछीना को अलग तहसील बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिस कारण यह क्षेत्र आज भी पिछड़ी हुई है।

नेगी ने कहा है कि तहसील से जुड़े कार्यों के लिए आज भी यहां के लोगों को करीब साठ किमी दूर अल्मोड़ा जाना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नेगी ने कहा है कि अगर इस मामले में शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे।

संबंधित समाचार