अवैध शराब बिक्री पर चढ़ा महिलाओं का पारा…
गरमपानी, अमृत विचार। गांवों में लगातार बढ़ते अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का पारा चढ़ गया है। महिलाओं ने कहा यदि शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नैनीपुल, कूल, चोपड़ा, क्वारब,काकड़ीघाट समेत कई गांवों में इन दिनों शराब की बिक्री जोर पर है। …
गरमपानी, अमृत विचार। गांवों में लगातार बढ़ते अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का पारा चढ़ गया है। महिलाओं ने कहा यदि शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नैनीपुल, कूल, चोपड़ा, क्वारब,काकड़ीघाट समेत कई गांवों में इन दिनों शराब की बिक्री जोर पर है। छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग चुप्पी साधे बैठा है, जबकि गांवों में शराब पहुंच रही है। कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
आबकारी, पुलिस, प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा यदि जल्द अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आसपास के गांवों की महिलाओं को भी साथ लेकर राजमार्ग पर ही अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की होगी।
