लखनऊ: पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो बेटे ने उठाय ये खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने पिता को गोली मार दी। पिता को कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पढ़ाई करने के लिए पुत्र को टोका था। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया …

लखनऊ। कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने पिता को गोली मार दी। पिता को कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पढ़ाई करने के लिए पुत्र को टोका था। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। गोली पीड़ित के बाएं कंधे पर लगी है। गोली मारने के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

मामला चिनहट थानाक्षेत्र के देवा रोड स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट का है। यहां अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र अमन यादव इलाके के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। अमन यादव सुबह-सुबह कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। इसी बीच वहां पहुंचे अखिलेश ने बेटे अमन से पढ़ाई-लिखाई नहीं करने की बात पर उसे डपट दिया। जिसके बाद पिता और पुत्र में कहासुनी भी हुई। कहासुनी के बाद पिता घर वापस आ गए। इसी बीच घर पहुंचे अमन ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पिता पर ही फायर कर दिया। गनीमत यह रही की गोली पिता के बाएं कंधे पर लगी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले लोहिया अस्पताल व बाद में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

पिता को गोली मारने वाले कलयुगी पुत्र अमन मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता से विवाद के बाद पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से पिता पर गोली चला दी है। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पीड़ित की हालत अभी खतरे से बाहर है। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

रात में शराब के नशे में हुई थी कहासुनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पिता-पुत्र के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि तब लोगों ने बीच-बचाव कर मामला रफा-दफा करवा दिया था। सुबह जब पिता ने फिर उसे फटकार लगाई तो मौका पाते ही बेटे ने पिता पर फायर झोंक दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो अमन कक्षा 11 का छात्र जरूर है,लेकिन वह स्कूल नहीं जाता है। वहीं पिता और पुत्र दोनों के शराब के नशे का आदी होने की बात भी सामने आ रही है।

संबंधित समाचार