बरेली: 18677 अभ्यर्थियों ने छोड़ी ने परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में प्रवक्ता पद के लिए रविवार को 16 जिलों में परीक्षा आयोजित की। जिसमें अर्थशास्त्र की परीक्षा के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। जिले में 25540 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में प्रवक्ता पद के लिए रविवार को 16 जिलों में परीक्षा आयोजित की। जिसमें अर्थशास्त्र की परीक्षा के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हुई। जिले में 25540 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 6863 ही शामिल हुए। 18677 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने आए छात्रों ने बताया कि गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे।

परीक्षा के लिए प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी बरेली पहुंचे थे। दूर से आए अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे थे। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया गया। इस दौरान लगभग 30 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

मैं यहां अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देने आया था। परीक्षा तो सही रही लेकिन गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे। -हर्षित कुमार

मैं प्रवक्ता पद की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा में सभी विषय सही रहे लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे। -मनीष कुमार

मै बदायूं से प्रवक्ता पद की प्रारंभिक परीक्षा देने आया हूं। पेपर बहुत अच्छा रहा, सभी प्रश्न सामान्य रहे। प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। -स्वतंत्र कुमार

मैं नोएडा से परीक्षा देने के लिए आई हूं। सामान्य ज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रश्न सामान्य थे। प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। – स्वाति

मै बिहारीपुर बरेली का रहना वाला हूं। पेपर तो वैसे ठीक रहा लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे। – हर्षित सक्सेना

संबंधित समाचार