आज का राशिफल | 20 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कर्ज को चुकाने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। परिवार में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वृष राशि आज समाज में आपको बुद्धिमान व्यक्ति समझा जायेगा। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। …

मेष राशि

आज कर्ज को चुकाने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी। परिवार में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृष राशि

आज समाज में आपको बुद्धिमान व्यक्ति समझा जायेगा। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। रुके हुए कार्यों को आप समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामलों में समझौता हो सकता है।

मिथुन राशि

आज विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेगा। अपनी योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लोग आपके सहयोग की उपेक्षा कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आप लोगों की मदद करते रहेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके ऊपर अतिरिक्त निर्भर रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। काम की गति धीमी होने से विचलित न हो।

सिंह राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार की महिलाओं से विचार-विमर्श करना लाभकारी होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन सामान्य रूप से अच्छा हो सकता है। बिजनेस डील के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज कारोबार वृद्धि के लिये आप लोन ले सकते हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां समाप्त होंगी।

तुला राशि

आज जीवनसाथी के प्रति मन में आदर भाव जागृत होगा। अपनी शान-शौकत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको एक साथ कई सारे काम करने पड़ेंगे। बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिये नये पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिला सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप लोगों के हित चिन्तन में लगे रहेंगे लेकिन वे लोग आपका अनादर कर सकते हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना सम्बन्धों पर बुरा असर पड़ सकता है। पुराने व्यापारिक समझौतों से लाभ होगा लेकिन वह धन तुरन्त धन खर्च होगा।

धनु राशि

आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान होगा। कमीशन वाले व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। सन्तान के विवाह की सम्भावना बन रही है।

मकर राशि

आज घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होगा। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। मन में दान-पुण्य की भावना जागृत होगी। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि

आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। दवाइयों पर धन खर्च कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा होने की प्रबल सम्भावना है।

मीन राशि

आज परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सिरदर्द और माइग्रेन को लेकर परेशानी होगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो अपनी जीवनशैली पर तुरन्त बदलाव कर लें। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।