हल्द्वानी: 2621 पदों पर भर्ती न होने से नाराज नर्सेज फाउंडेशन ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौ महीने से नर्सिंग स्टाफ के 2621 पदों पर भर्ती न होने से नाराज पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। नाराज सदस्यों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सदस्यों का आरोप था कि प्रदेश सरकार ने 12 दिसंबर को 2621 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नौ महीने से नर्सिंग स्टाफ के 2621 पदों पर भर्ती न होने से नाराज पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। नाराज सदस्यों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सदस्यों का आरोप था कि प्रदेश सरकार ने 12 दिसंबर को 2621 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। लेकिन अब तक तीन बार भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।

वर्किंग नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना काल में पहली और दूसरी लहर में भर्ती को निरस्त कर दिया गया। अब तीसरी लहर का अंदेशा है। उन्होंने जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ ने कोरोना काल में जी जान लगाकर सेवा की है। अब सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है।

बबलू ने बताया कि कुछ महीने पहले भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भर्ती के एवज में लेनदेन की बात सामने आई थी। इस मामले को सरकार के समक्ष भी रखा गया लेकिन अब तक मामले में कोई जांच नहीं हुई। इस मौके पर दर्जनों नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार