तिरंगे का अपमान, आम आदमी पार्टी पर सवाल, तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान होने का मामला सामने आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। वहीं तस्वीरों के सामने आने के बाद अब लोगों की ओर से प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान होने का मामला सामने आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

वहीं तस्वीरों के सामने आने के बाद अब लोगों की ओर से प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जा रही है जिसके बाद शिकायत मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हल्द्वानी में चुनावी तैयारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो था। इस दौरान भारी मात्रा में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग सड़कों पर नजर आए। इसके अलावा केजरीवाल के रोडशो में झाड़ू के साथ तिरंगा लिपटा हुआ दिखा। शहर के लोगों ने इस पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया है।

नोट- अमृत विचार भारतीय संविधान और तिरंगे का सम्मान करता हैं। करोड़ो भारतीयों की आन बान शान का प्रतीत तिरंगा हमें भी प्यारा हैं इस कारणवश हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए आपको तिरंगे की अपमानजनक तस्वीरें नहीं दिखा सकते‍ं। हम सभी से अपील करते है कि वो ऐसी तस्वीरें को कोई भी वायरल न करें। 

संबंधित समाचार