बांदा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजन शराब पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ददरिया गांव निवासी रामरतन का बेटा विपिन (23) का शव रविवार की रात मटौंध थाना क्षेत्र में …

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजन शराब पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ददरिया गांव निवासी रामरतन का बेटा विपिन (23) का शव रविवार की रात मटौंध थाना क्षेत्र में पचहरा गांव के पास सडक़ किनारे मिला।

पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब में मिली डायरी से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दुर्विजय ने बताया कि विपिन बहन की ससुराल पचपहरा गांव जा रहा था।

आशंका जताई कि शराब पिलाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे मौत हो गई। शव को गांव के बाहर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस आरोपों को गलत बता रही है। मटौंध पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव