अच्छी खबर: एक नवंबर से खुलेगा फाटो पर्यटन जोन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का नया पर्यटन जोन एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। नया पर्यटन खुलने से मालधनचौड़ क्षेत्र के युवकों के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में वन विभाग कार्यालय में बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीएफओ बलवंत सिंह …

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का नया पर्यटन जोन एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। नया पर्यटन खुलने से मालधनचौड़ क्षेत्र के युवकों के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सोमवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में वन विभाग कार्यालय में बैठक में यह निर्णय लिया गया।

डीएफओ बलवंत सिंह शाही की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में तय किया गया कि फाटो पर्यटन जोन की दो पालियों में से प्रत्येक पाली में 40 वाहन चलाए जाएंगे। 200 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमें 50 प्रतिशत वाहन मालधन के बेरोजगार युवकों के लिए आरक्षित होंगे। अगले चरण में 200 गाइडों के रजिस्ट्रेशन होंगे और 50 प्रतिशत गाइड मालधन क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगे। इस कार्य के होने से मालधनचौड़ के कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। पर्यटन जोन में प्रवेश शुल्क कॉर्बेट पार्क की डे-सफारी के आधार पर ही 950 रुपया होगा और जिप्सियों की निर्धारित दर 2500 किए जाने पर सहमति बनी है।

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि समय-समय पर पर्यटन हितों और विभागीय नियमों के अंतर्गत नए निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री हरीश दफौटी, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा मनमोहन सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री केसी बोकाड़िया, नगर मंडल महामंत्री पूरन नैनवाल जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दानिश सिद्दीकी, भाजपा नेता आशीष ठाकुर, अरुण कुमार, ग्राम प्रधान संजय कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान गोविन्द लाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार