लखनऊ:अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक के टक्कर से पिता-पुत्र की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के अयोध्या हाईवे पर चिनहट थाना क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक ढाबा से भोजन कर वापस अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद हाइवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों दुर्घटना पीएसी के ट्रक से हुई है। जबकि पुलिस का …

लखनऊ। राजधानी के अयोध्या हाईवे पर चिनहट थाना क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक ढाबा से भोजन कर वापस अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद हाइवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों दुर्घटना पीएसी के ट्रक से हुई है। जबकि पुलिस का दावा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। चिनहट कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि कंचनपुर मटियारी गांव निवासी नवनीत कुमार रावत और उनके सात साल के बेटे अभय उर्फ टोलू की रविवार रात मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।

बता दें कि पिता-पुत्र कस्बे में ही स्थित आदर्श ढाबे से खाना देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक से बाराबंकी की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइकि ट्रक में फंसकर काफी दूर घिसटती चली गई।

इस दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब उस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है। जिससे यह दुर्घटना हुई है।

संबंधित समाचार