परिवहन निगम के निजीकरण कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक: रूपेश कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार की उपस्थिति में अवध डिपो शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं अन्य संगठनों को छोड़कर कर आए लगभग 150 कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते …

लखनऊ। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार की उपस्थिति में अवध डिपो शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं अन्य संगठनों को छोड़कर कर आए लगभग 150 कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कर्मचारियों को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। क्योंकि परिवहन निगम सरकार के निशाने पर है और कभी भी इसका निजीकरण किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर परिवहन निगम के अस्तित्व को बचाना है।

निजीकरण को रोकने व परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने के लिए हम लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस लड़ाई में कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक है। हम सभी को मिलकर परिवहन निगम की आय को बढ़ाने का भी पूरा प्रयास करना चाहिए। निगम की आय बढ़ने से निजीकरण की सम्भावना में कमी आएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से आए दानिश उमर, पुष्पेंद्र सिंह सहित कई कर्मचारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा क्षेत्रीय प्रतिनिधि एनएन पांडे एवं अन्य डिपो के शाखा अध्यक्ष शाखा मंत्री रामेश्चर पांडे, आरपी सिंह कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार