मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को दी 69.58 करोड़ की सौगात
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में जनविकास की 30 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को 69.58 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। लाभार्थीपरक योजनाओं में 13 लोगों को प्रमाणपत्र सौंपा। मंच से कहा की हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिनके कारण आज प्रदेश के हर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन में आत्मनिर्भरता …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में जनविकास की 30 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को 69.58 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। लाभार्थीपरक योजनाओं में 13 लोगों को प्रमाणपत्र सौंपा। मंच से कहा की हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिनके कारण आज प्रदेश के हर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। आज मुरादाबाद को 2 ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में प्राप्त हो रहे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 30 हज़ार बेटियां पुलिस में भर्ती होकर मिशन शक्ति को सफल बना रही हैं। प्रदेश में 42 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं। पहले पेंशन समाजवादी पार्टी के कैडर को बांटी जाती थीं। अब सभी योजनाए गरीबों के लिए हैं। प्रदेश में अब कोई नौकरी के नाम पर जेब नही भरता। अगर भरता है तो वह सीधा जेल जाता है। सरकार ने 4.5 साल के कार्यकाल में साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार दिया।
यूपी में 15 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद की धारा 370 को समाप्त किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा की हमने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और हमने बनाया। जबकि विपक्षी तंज करते थे कि हम तिथि नहीं बताएंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू है। हमारी सरकार ने 1 लाख 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। मुरादाबाद में 14 लाख लोगों को वैक्सीन को डोज दी जा चुकी है। कोरोना काल मे दिल्ली से आए लोगों का यूपी में उपचार कराया। दिल्ली में यूपी से ज्यादा कोरोना से मौतें हुईं।
मुख्यमंत्री ने कहा की वर्ष 2017 में मुरादाबाद का पीतल उद्योग दम तोड़ रहा था। जब हमारी सरकार आईं तब वर्ष 2018 में हमने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना शुरू की। अब अकेले मुरादाबाद से 6000 करोड़ के उत्पाद एक्सपोर्ट हो रहे हैं, यहां के बने उत्पाद दुनिया भर में एक्सपोर्ट होते हैं। अब मुरादाबाद सांप्रदायिक तनाव और दंगो के लिए नहीं होते। यहां के नौजवानों को यहीं पर रोजगार मिल रहा है यह बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में हम लोग प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए आए हैं।
