आज का राशिफल। 21 सितंबर, 2021
मेष राशि आज मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अध्यात्मिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपके सभी काम धीरे-धीरे बनते जाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें। वृष राशि आज नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन …
मेष राशि
आज मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अध्यात्मिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपके सभी काम धीरे-धीरे बनते जाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें।
वृष राशि
आज नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। आपका मन अशांत हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।
मिथुर राशि
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिए। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि
आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। लवमेट्स से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया न दें।
सिंह राशि
आज परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें।
कन्या राशि
आज घर में थोड़ी परेशानी रहेगी। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की संभावना है। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
तुला राशि
आज कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। नई ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज भूमि और सम्पत्ति की बिक्री से धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं।
धनु राशि
आज सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का व्यवहार हिंसक हो सकता है।
मकर राशि
आज ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। आपसी संबंधों में खटास हो सकती है। घर की शान्ति में विघ्न आ सकता है।
कुंभ राशि
आज अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। समय बाकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के मन में कुछ ने विचार उभर सकते हैं।
मीन राशि
आज परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा नहीं है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उपकरणों में खराबी आने की संभावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुंह में छाले पड़ सकते हैं।
