अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल में तीन लाख करोड़ हो जाएगा प्रदेश का निर्यात
लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश का निर्यात जहां 84 हजार करोड़ था, वहीं अब बढ़कर एक लाख 21 हजार करोड़ हो गया है। अगले तीन वर्षों में निर्यात तीन लाख करोड़ रुपये तक बढ़ने …
लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश का निर्यात जहां 84 हजार करोड़ था, वहीं अब बढ़कर एक लाख 21 हजार करोड़ हो गया है। अगले तीन वर्षों में निर्यात तीन लाख करोड़ रुपये तक बढ़ने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देश की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्वस की श्रृंखला में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव के उद्घाटन पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भी उत्तर प्रदेश से उत्पादों का निर्यात कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के विकास के जश्न का महोत्सव है। सभी देशवासियों को इसे मिलकर मनाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण संसार में भारत वाणिज्य के क्षेत्र में सर्वोपरि था, तभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। प्रधानमंत्री ने वाणिज्य के क्षेत्र में हिन्दुस्तान की अच्छी छवि बनाई है।
अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में निर्यात बहुत बड़ा साधन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मेलों व प्रदर्शिनियों में उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल से एमओयू किया गया है। साथ ही प्रदेश से सर्विस एक्सपोर्ट को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव वाणिज्य विभाग भारत सरकार अनंत स्वरूप व प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन महेश विश्नोई ने भी संबोधित किया।
