बरेली: हाई स्कूल के छात्र को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बराली, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने हाईस्कूल के छात्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। थाना भमोरा के गांव यूसुफपुर का रहने वाला 18 वर्षीय अरशद पुत्र इकबाल के चाचा मोहम्मद सलमान ने बताया बुधवार की सुबह उनका भतीजा हाई स्कूल की अंक सुधार परीक्षा देने …
बराली, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने हाईस्कूल के छात्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना भमोरा के गांव यूसुफपुर का रहने वाला 18 वर्षीय अरशद पुत्र इकबाल के चाचा मोहम्मद सलमान ने बताया बुधवार की सुबह उनका भतीजा हाई स्कूल की अंक सुधार परीक्षा देने के लिए बाइक से अलीगंज जा रहा था। तभी रम्पुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने टक्कर मार दी । जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गए।
