हरदोई: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया लेखपाल, जानें पूरा मामला…
हरदोई। अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर रिश्वत लेने पर लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। एक अन्य घटना में जिला विकास अधिकारी के आशुलिपिक द्वारा सुविधा शुल्क लिए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज के अल्हादपुर …
हरदोई। अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर रिश्वत लेने पर लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। एक अन्य घटना में जिला विकास अधिकारी के आशुलिपिक द्वारा सुविधा शुल्क लिए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज के अल्हादपुर निवासी रोशन गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल विनीत यादव को दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लेखपाल ने अवैध कब्जा हटवाने के बदले शिकायतकर्ता से सुविधा शुल्क की मांग की थी। पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंटी करप्शन टीम द्वारा उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से सुविधा शुल्क लेने वालों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब हो कि जिले में सुविधा शुल्क का 24 घंटे में यह दूसरा मामला है। गत दिवस जिला विकास अधिकारी के आशुलिपिक के सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। आरोपी पाए जाने पर उक्त के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात उच्चाधिकारियों ने कही है।
